बीपीएससी, बिहार दारोगा, एसएससी, रेलवे एवम अन्य प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र छात्राओं के लिए सप्ताह का महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स……

- हाल ही में किस दक्षिण अमेरिकी देश ने समलैंगिक विवाह की अनुमति देने वाले कानून को मंजूरी दी?
उत्तर – चिली
हाल ही में चिली के राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा ने समलैंगिक जोड़ों को शादी करने और बच्चों को गोद लेने की अनुमति देने वाले कानून पर हस्ताक्षर किए।
- राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली झिल्ली दलबेहरा किस खेल से जुड़ी हैं?
उत्तर – भारोत्तोलन
भारतीय भारोत्तोलक झिली दलबेहेरा ने उज्बेकिस्तान के ताशकंद में राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप में महिलाओं के 49 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है।
- गूगल ने अपनी ‘Year in Search 2021’ सूची जारी की है , इस सूची के अनुसार 2021 में भारत में गूगल में सबसे अधिक खोजा जाने वाला व्यक्तित्व कौन था?
उत्तर – नीरज चोपड़ा
गूगल ने हाल ही में अपनी ‘Year in Search 2021’ सूची जारी की है, जो दुनिया भर में इस सर्च इंजन पर सबसे अधिक खोजी गई चीज़ों को प्रदर्शित करती है। जिसके अनुसार ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा 2021 में भारत में सबसे अधिक खोजे जाने वाले व्यक्तित्व बन गए।
- नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा कोविड के दौरान निर्बाध हवाई यात्रा के लिए लांच किए गए पोर्टल का नाम क्या है?
उत्तर – Air Suvidha
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कोविड महामारी के दौरान निर्बाध हवाई यात्रा के लिए अगस्त, 2020 में ‘एयर सुविधा’ पोर्टल लॉन्च किया था।
- हाल ही में किस अंतरिक्ष एजेंसी ने अपना ‘लेजर कम्युनिकेशंस रिले डिमॉन्स्ट्रेशन (LCRD)’ लॉन्च किया?
उत्तर – नासा
7 दिसंबर को नासा ने अपना नया लेजर कम्युनिकेशंस रिले डिमॉन्स्ट्रेशन लॉन्च किया। यह एजेंसी की पहली लेजर संचार प्रणाली है। LCRD नासा को अंतरिक्ष में ऑप्टिकल संचार का परीक्षण करने में मदद करेगी।
- किस राज्य ने आत्मनिर्भर कृषक एकीकृत विकास योजना को लागू करने की मंजूरी दी है?
उत्तर – उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में 2021-22 से आत्मनिर्भर कृषक एकीकृत विकास योजना को लागू करने की मंजूरी दे दी है।
- हाल ही में भारतीय नौसेना द्वारा ‘संध्याक’ लॉन्च किया गया था, ये क्या है?
उत्तर – सर्वेक्षण पोत
भारतीय नौसेना ने कोलकाता में चार बड़े सर्वेक्षण जहाजों में से पहला पोत ‘संध्याक’ लॉन्च किया। इन सर्वेक्षण जहाजों की प्राथमिक भूमिका बंदरगाहों का पूर्ण पैमाने पर तटीय और गहरे पानी में हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण करना है।