सरकारी नौकरी : असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए नया नोटिफिकेशन जारी, ऐसे कर सकेंगे आवेदन

Spread the love
5
(1)

ओडिशा पुलिस ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए एक शॉर्ट नोटिस जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए ओडिसा पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट odishapolice.gov.in पर 13 दिसंबर 2021 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।बता दें कि इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 2 जनवरी 2022 निर्धारित की गई है।

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से ओडिशा पुलिस विभाग में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के 144 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के 81 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के 24 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के 39 पद पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा विभिन्न केंद्रों पर फरवरी 2022 में आयोजित किए जाने की संभावना है।

जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस / इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी / इंफॉर्मेशन साइंस एंड टेक्नोलॉजी / इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन / इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट / फिजिक्स / मैथमेटिक्स / स्टैटिसटिक्स / इलेक्ट्रॉनिक्स से B.Sc. या B.Tech की डिग्री होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।इच्छुक उम्मीदवार ओडिसा पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in पर 13 दिसंबर 2021 से 2 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x