बीपीएसएसी, बिहार दारोगा, एसएससी, सीडीपीओं एंव अन्य प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स एक्सप्लेनेशन के साथ…

1. हाल ही में किस मंत्रालय ने भारतीय स्टार्ट और उद्यमियों के लिए प्लैनेटेरियम इनोवेशन चैलेंज लॉन्च किया?
उत्तर – इलेक्टॉनिक्स और आईटी मंत्रालय

एक्सप्लेनेशन – हाल ही में MyGov India ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत भारतीय स्टार्ट-अप और तकनीकी उद्यमियों के लिए प्लैनेटेरियम इनोवेशन चैलेंज’ लांच किया है। बता दें कि इस चैलेंज का उद्देश्य टेक्नोलॉजी कंपनियों और स्टार्टअप्स को ऑगमेंटेड रियलिटी, वर्चुअल रियलिटी और मर्जड रियलिटी इत्यादि का उपयोग करके सॉफ्टवेर बनाने के लिए प्रेरित करना है।
2. ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए एक स्वेदशी चार्जर विकिसत किया है, उसका नाम क्या है?

उत्तर – AC001
एक्सप्लेनेशन – ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए AC001 नामक एक स्वेदशी चार्जर विकिसत किया है।
3.गेम्स ऑफ चांस पर प्रतिबंध लगाने के लिए हाल ही में किस राज्य ने एक विधेयक पारित किया है?
उत्तर – कर्नाटक
एक्सप्लेनेशन – हाल ही में कर्नाटक सरकार ने गेम्स ऑफ चांस पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक विधेयक पारित किया हैं।

4. किस राज्य ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले नौकरशाहों के खिलाफ सर्कुलर जारी किया हैं ?
उत्तर – कर्नाटक

एक्सप्लेनेशन – हाल ही में कर्नाटक सरकार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले नौकरशाहों के खिलाफ सर्कुलर जारी किया हैं। बताया जा रहा है कि यह सर्कुलर विधायक, एक पूर्व मंत्री और एक आईएएस अधिकारी के बीच सार्वजनिक कलह की पृष्ठभूमि में जारी किया गया है।बता दें कि इस सर्कुलर के अनुसार, नौकरशाहों को केवल विश्वसनीय और आधिकारिक कर्तव्यों को पूरा करने की अनुमति है।
5. हाल ही में किस राज्य ने स्टार्ट-अप का समर्थन करने के लिए दक्षिण एशिया के सबसे बड़े उत्पाद विकास केन्द्र Digital hub का उद्घाटन किया है
उत्तर – केरल
एक्सप्लेनेशन – हाल ही में केरल सरकार ने स्टार्ट-अप का समर्थन करने के लिए दक्षिण एशिया के सबसे बड़े उत्पाद विकास केन्द्र Digital hub का उद्घाटन किया है।दरअसल, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने हाल ही में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 200 स्टार्ट-अप को समर्थन देने की क्षमता वाले डिजिटल हब का उद्घाटन किया।

6. संयुक्त राष्ट्र के इंटरनेट गवर्नेंस फोरम 2021 में देश का प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी किसको प्रदान की गयी है?
उत्तर – पूर्णिमा तिवारी

एक्सप्लेनेशन – संयुक्त राष्ट्र के इंटरनेट गवर्नेंस फोरम 2021 में देश का प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी पूर्णिमा तिवारी को प्रदान की गयी है
7. हाल ही में गुजरात विधानसभा की पहली महिला स्पीकर किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – निमाबेन आचार्य

एक्सप्लेनेशन – भारतीय जनता पार्टी की सीनियर विधायक नीमाबेन आचार्य को गुजरात विधानसभा का सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया। वे गुजरात विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष बनी हैं।
8. किस देश ने 24 सितंबर 2021 को कोरोना वायरस के खिलाफ कोविशील्ड वैक्सीन को मान्यता दी है?
उत्तर – इटली

एक्सप्लेनेशन – इटली ने 24 सिंतबर 2021 को कोरोना वायरस के खिलाफ कोविशील्ड वैक्सीन को मान्यता दी हैं।इस मान्यता के बाद अब कोविशील्ड वैक्सीन लगाने वाले भारतीय अब एक इतालवी ग्रीन पास प्राप्त करने के पात्र होंगे। बता दें कि कोविशील्ड ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका द्वारा संयुक्त रुप से विकसित किया गया था और इसे सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा निर्मित किया गया था।
9. हाल ही में किस देश ने समलैंगिक विवाह को वैध घोषित कर दिया है?
उत्तर – स्विट्जरलैंड
एक्सप्लेनेशन – हाल ही में स्विट्जरलैंड में समलैंगिक विवाह को वैध घोषित कर दिया है।

10. नवजोत सिंह सिद्धु ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से कब इस्तीफा दिया?

उत्तर – 28 सितंबर 2021
एक्सप्लेनेशन – पंजाब में चल रहे राजनीतिक घमासान के बीच नवजोत सिंह सिद्धु ने 28 सिंतंबर 2021 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।बता दें कि कुछ ही दिन पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था।