इस विभाग में 1000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, इन पदों के ऐसे करें आवेदन

Spread the love
5
(3)

राजस्थान सबोर्डिनेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड ने बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन पदों पर भर्ती के लिए इच्छूक उम्मीद्वार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर 9 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पदों की संख्या
इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 10157 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के 9862 पद और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के 295 पद शामिल हैं।

भर्ती की प्रक्रिया
इन पदों के लिए इच्छूक उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।बता दें कि दो पेपर का परीक्षा होगा। दोनों ही पेपर में उम्मीदवारों से 100 अंको के 100 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे। जिसके लिए परीक्षार्थियों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा।आपको यह भी बता दें कि परीक्षा में निगेटिव मार्क का भी प्रावधान है। प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1/3 अंको की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।

आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले इच्छूक उम्मीद्वार की आयु न्युनतम 18 साल और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए।हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।


योग्यता
सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में M.E / M.Tech की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर पद के लिए B.E / B.Tech की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी का व्यवहारिक ज्ञान और राजस्थानी संस्कृति की जानकारी होनी चाहिए।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x