हाईकोट में 1200 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, इन पदों पर भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन

Spread the love
5
(2)

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर होगी के लिए 30 दिसंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 नवंबर 2021 से शुरू की जाएगी।

बता दें कि इस भर्ती परीक्षा के जरिए 1255 रिक्त पदों भर्ती की जाएगी। जिसमें स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 के 108 पद, स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 के 205 पद, स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 (कोर्ट मैनेजर स्टाफ) के 11 पद, असिस्टेंट ग्रेड 3 के 910 पद और असिस्टेंट ग्रेड 3 (इंग्लिश) के 21 पद शामिल हैं।

योग्यता

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए।

वेतन

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 5200 रुपए से 20200 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। वेतन के अलावा उम्मीदवारों को ग्रेड पे भी दिया जाएगा।

आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x