रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे जंग के बीच टेक कंपनियां लगातार रूस में अपना काम बंद कर रही है।बताया जा रहा है कि अब तक 35 से ज्यादा कंपनियों ने रूस में अपनी सर्विस पर रोक लगा दी है ।जिसमें Apple और Google जैसी बड़ी कम्पनियां भी शामिल है।दरअसल, Apple और Google ने रूसी मीडिया को अपने प्लेटफॉर्म पर बैन कर दिया है।

वहीं हाल ही में PayPal ने रूस में अपनी सर्विस बंद की है. वहीं इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर Cogent Communications ने अपनी सर्विस रोक दी हैं।हालांकि अभी भी कई अन्य सर्विस प्रोवाइडर्स अभी भी रूस में इंटरनेट मुहैया करा रहे है।
American Express- रूस में बैंकिंग पार्टनर्स के साथ संबंध पर लगाई रोक
Apple Pay- रूस में नहीं देगी सर्विस
Activision Blizzard- रूस में सेल रोकी
Apple- रूस में सेल पर लगाई रोक
AirBnB- रूस में ऑपरेशन रोका
Airbus- रूस में सप्लाई रोक दी
AMD- रूस में चिप और GPU सेल्स रोक दी
Bolt- रूस में काम बंद किया
Boeing- रूस में सप्लाई रोकी
bp – रूसी एनर्जी होल्डिंग का विनिवेश और बिजनेस बंद किया
Dell- रूस में सेल रोकी
EA- रूस में सेल रोकी
Ericsson- रूस में डिलीवरी रोक दी
Expedia- रूस में सेल को सीज किया
Facebook- रूस में फेसबुक सीमित किया और रूसी मीडिया अकाउंट्स को बैन किया
Google Pay- रूस में कई हिमें सर्विस बंद
Google Maps- रूस, यूक्रेन और बेलारूस के आसपास में यूजर एडिट का ऑप्शन बंद किया, कई दूसरी सर्विस भी रोकी गई
HP- रूस में शिपमेंट को बैन किया
Instagram- कथित प्रॉपेगेंडा को ब्लॉक कर रहा
Intel- रूस डिलीवरी रोकी
Mastercard- रूस में अब सपोर्ट नहीं करता
Microsoft- रूसी की गलत जानकारी वाले कैंपेन रोक रह…
Netflix- रूस सस्पेंड की सर्विस
Paypal- रूस के नए यूजर्स को नहीं कर रहा एक्सेप्ट, कई हिस्सों में सर्विस सस्पेंड
Paysera- रूस से ट्रांसफर सीज किया
Snapchat- विज्ञापन पर लगाई रोक
Shell- रूस में सभी ऑपरेशन रोके
Spotify- लोकल ऑफिस बंद किए और सरकारी मीडिया को सीमित किया
Twitter- सरकारी मीडिया को सीमित किया
TikTok- रूसी मीडिया के कंटेंट को सीमित किया
Uber – रूस के साथ संबंध तोड़े
Visa- सपोर्ट बंद किया
Yandex- NYSE पर ट्रेडिंग रोकी
YouTube- 100 से ज्यादा सरकारी मीडिया को डिमोनेटाइज किया
Web money-… काम सस्पेंड किया
Western Union- 1 अप्रैल से घरेलू ट्रांसफर बंद किया
जैसी कई अन्य बड़ी कम्पनियों ने रूस में अपनी काम या सर्विस देना बंद कर दिया है।
Source : AAJTAK