बीपीएससी, बिहार दारोगा , एसएससी, बिहार एसएससी, रेलवे एवं अन्य प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे परीक्षार्थियों के लिए हम डेली करंट अफेर्यस अपडेट करते रहेंगे जो कि आपकी परीक्षा के लिए फायदेमंद होगा।तो फिर चलिए शुरू करते है।
- केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने भारत का पहला कार्यात्मक स्मॉग टॉवर किस शहर में लॉच किया है?
उत्तर- दिल्ली
एक्सप्लेनेशन – भारत के केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायू परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने हाल ही में दिल्ली के आनंद विहार में भारत में पहले कार्यात्मक स्मॉग टॉवर का उद्घाटन किया हैं।आपको बता दें कि स्मॉग टॉवर एक संरचना है जिसे वायु प्रदूषण को कम करने के लिए बड़े / मध्यम पैमाने के एयर प्यूरीफायर के रूप में डिज़ाइन किया गया है।

- प्राण पोर्टल को हाल ही किस केंद्रीय मंत्रालय ने लॉच किया है?
उत्तर- पर्यावरण वन और जलवायू परिवर्तन मंत्रालय ने
एक्सप्लेनेशन – हाल ही में केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायू परिवर्तन मंत्रालय ने 7 सितंबर 2021 को प्राण नामक एक पोर्टल लॉच किया हैं।

- G20 के लिए भारत के शेरपा के रुप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर- पीयूष गोयल
एक्सप्लेनेशन – G20 के लिए केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को भारत का शेरपा नियुक्त किया गया हैं।बता दें कि अगला G20 शिखर सम्मेलन 30 से 31 अक्टूबर, 2021 तक इटली की अध्यक्षता के तहत होने वाला है।यह एक प्रभावशाली समूह है जो दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं को एक साथ लाता है।यह भी बता दें कि भारत 1 दिसंबर, 2022 से G20 की अध्यक्षता करेगा और 2023 में पहली बार G20 लीडर्स समिट आयोजित करेगा।

- हाल ही में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने किस राज्य के राष्ट्रीय राजमार्ग में आपातकालीन लैडिंग सुविधा का उद्घाटन किया है?
उत्तर- राजस्थान
एक्सप्लेनेशन – हाल ही में केंद्रीय रक्षा हाल ही में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राजस्थान में राष्ट्रीय राजमार्ग में आपातकालीन लैडिंग सुविधा का उद्घाटन किया।बता दें कि ऐसा पहली बार होगा जब भारतीय वायुसेना के विमानों की आपात लैडिंग के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग का इस्तेमाल किया जाएगा।

- हाल ही में भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक ने किस राज्य में जल आपूर्ति के बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए 112 मिलियन डॉलर के ऋण पर हस्ताक्षर किए हैं?
उत्तर- झारखंण्ड
एक्सप्लेनेशन – हाल भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक ने झारंखण्ड में जल आपूर्ति के बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए 112 मिलियन डॉलर के ऋण पर हस्ताक्षर किए हैं।

- मन्नार की खाड़ी में ऊर्जा द्वीप बनाने के लिए किस राज्य ने डेनमार्क के साथ भागीदारी की है?
उत्तर – तमिनलाडु
एक्सप्लेनेशन – तमिनलाडु ने मन्नार की खाड़ी में ऊर्जा द्वीप बनाने के लिए डेनमार्क के साथ योजना बनाई हैं।जिसका उदेश्य तमिलनाडु हरित ऊर्जा क्षेत्र में अपने पदचिह्न का विस्तार करना हैं।बताया जा रहा है कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए डेनमार्क तमिलनाडु में अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में 5-10 अरब डॉलर का निवेश कर सकता है।

- हाल ही में किस मंत्रालय ने बुजुर्गों की बात देश के साथ कार्यक्रम शुरू किया है?
उत्तर – संस्कृति मंत्रालय
एक्सप्लेनेशन – केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने हाल ही में हाल ही में बुजुर्गों की बात देश के साथ कार्यक्रम शुरू किया है।इस कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय संस्कृति मंत्री किशन रेड्डी गंगापुरम ने नई दिल्ली में केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के साथ ‘बुजुर्गों की बात-देश के साथ’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
