नहीं रहे पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, 82 साल की उम्र में नेताजी का हुआ निधन

Spread the love
5
(2)

समाजवादी पार्टी के संस्‍थापक और उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री मुलायम सिंह यादव अब नहीं रहे। नेताजी को यूरिन संक्रमण, ब्‍लड प्रेशर की दिक्‍कत और सांस लेने में तकलीफ थी। नेताजी ने मेदांता अस्‍पताल में सुबह 8:16 बजे अंतिम सांस ली। उन्हे 2 अक्‍टूबर को मेदांता अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। तभी से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी।

बताया जा रहा है कि उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। नेताजी मेदांता के आईसीयू और क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में जिंदगी और मौत के बीच जूझते रहे थे।वहीं सोमवार को 82 साल की उम्र में सोमवार सुबह उनका निधन हो गया।

मुलायम 1967 में पहली बार विधायक बने थे। वह आठ बार विधायक और 7 बार सांसद रहे। तीन बार यूपी के मुख्‍यमंत्री और दो बार केंद्र में मंत्री रहे। देश के रक्षा मंत्री रहते मुलायम सिंह यादव ने सीमा पर जाकर सेना का दिल जीत लिया था। मुलायम सिंह सैफई से सत्‍ता के शिखर तक का सफर बड़े ही संघर्षों के साथ तय किया था।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x