डीआरडीओ के डिफेंस जियोइनफॉमेर्टिक्स रिसर्च इस्टैब्लिशमेंट चंढ़ीगढ ने अप्रेंटिस के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया हैं।बता दें कि अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 27 सितंबर 2021 को आधिकारिक वेबसाइट http://www.drdo.gov.in पर जारी किया गया था।वहीं इच्छूक उम्मीद्वार इन पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के 21 दिन के अंदर आवेदन कर सकते हैं।

नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 48 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, आईटीआई अप्रेंटिस के 28 पद, डिप्लोमा अप्रेंटिस के 18 पद और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 2 पद शामिल हैं।
योग्यता
डिप्लोमा अप्रेंटिस पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस या इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा होना चाहिए। जबकि, आईटीआई अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। वहीं, ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए मैथ्स , स्टैटिसटिक्स या फिजिक्स से B.Sc. की डिग्री होनी चाहिए। विशेष जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।