भारतीय नौसेना ने ट्रेड्समैन स्किल्ड पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।इन पदों के लिए इच्छूक उम्मीद्वार भारतीय नौसेना की ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर 22 फरवरी 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

वहीं इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 मार्च 2022 निर्धारित की गई है।जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार इस प्रक्रिया के माध्यम से भारतीय नौसेना में ट्रेड्समैन के 1531 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 697 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 141 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 385 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 215 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 93 पद शामिल हैं।
योग्यता
भारतीय नौसेना में इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए।
आयु सीमा
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।